स्व. हट्टू सिंह डामर को शिक्षक संघ ने दी श्रद्धांजलि, कर्मचारी कल्याण कोष से परिवार को मिलेगी आर्थिक सहायता…!

#Jhabuahulchul
झाबुआ@डेस्क रिपोर्ट
प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ (PMUMS) जिला झाबुआ के पदाधिकारी रविवार 15 मार्च 2026 को स्वर्गीय शिक्षक साथी हट्टू सिंह डामर के गृह ग्राम बड़ी गलाल/बोरी पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
ज्ञात हो कि 10 मार्च 2026 को शिक्षक हट्टू सिंह डामर का हृदयाघात के कारण दुखद निधन हो गया था। उनके निधन से पूरे शिक्षा जगत में शोक की लहर व्याप्त है। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि स्व. डामर एक समर्पित एवं कर्मठ शिक्षक थे, जिनका योगदान शिक्षा क्षेत्र में हमेशा याद किया जाएगा।
इस अवसर पर PMUMS शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने परिजनों को संघ द्वारा संचालित “कर्मचारी कल्याण कोष” नामक अभिनव योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संकट की इस घड़ी में शिक्षक संघ परिवार के साथ खड़ा है। स्व. हट्टू सिंह डामर PMUMS शिक्षक संघ के पंजीकृत सदस्य थे तथा उन्होंने समय-समय पर संघ द्वारा निर्धारित 100, 80 और 60 रुपये की आर्थिक सहयोग राशि जमा की थी, जिसके कारण वे इस योजना के लिए पात्र हैं।
PMUMS शिक्षक संघ जिला झाबुआ के जिला अध्यक्ष मगन सिंह बघेल ने आवश्यक दस्तावेज तैयार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रदेश स्तर पर आर्थिक सहायता के लिए अनुशंसा की जा सके। यह अनुशंसा प्रदेश PMUMS शिक्षक संघ के संस्थापक अध्यक्ष मुरली मनोहर अजरिया, प्रदेश संयोजक सतीश खरे एवं प्रदेश सचिव पवन खरे को भेजी जाएगी।
संघ पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए बताया कि निकट भविष्य में संघ के सदस्यों के सहयोग से लगभग 40 लाख रुपये की सामूहिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि झाबुआ जिले में PMUMS शिक्षक संघ से पंजीकृत रहते हुए निधन होने वाले स्व. हट्टू सिंह डामर पहले शिक्षक हैं, जिनके परिवार को इस योजना के तहत सहायता प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर पेटलावद, थांदला, झाबुआ और रामा ब्लॉक के शिक्षक संघ पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिला प्रवक्ता संयम शर्मा (थांदला), संभाग सचिव जसवंत डामोर (इंदौर), ब्लॉक प्रभारी राजेश महेश्वरी (मेघनगर), विजय बारिया (पेटलावद), महेंद्र चौहान (रामा), विकास चौहान (झाबुआ), जिला आईटी सेल प्रभारी मनीष चौहान, जिला संगठन मंत्री दिनेश चौहान, जिला मीडिया प्रभारी पवन खराड़ी, ब्लॉक सह प्रभारी अमर सिंह वसुनिया, जिला सह सचिव डी.एस. राठौड़, जिला कार्यवाह अध्यक्ष कैलाश वसुनिया, सह सचिव रामचंद्र डिंडोर, रामा ब्लॉक उपाध्यक्ष गुलाब सिंह डावर, जिला अध्यक्ष नानूराम गामड़, मुकेश गुड़ियां, जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश कटारा एवं ब्लॉक मीडिया प्रभारी रवि श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।




