झकनावदा
झकनावदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन…

#Jhabuahulchul
झकनावदा@नारायण राठौड़
झकनावदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं खंड चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौर और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शोभित शुक्ला उपस्थित रहे।
शिविर में सीएचसी के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। डॉ. शुक्ला ने बताया कि रक्तदान महादान है, जिससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में मदद मिलती है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
इस दौरान जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण और अस्पताल स्टॉफ आदि मौजूद रहे।




