सारंगी में रहेगी गुरुवार को भगोरिया की धूम, परंपरा और रीति रिवाज से मनाएंगे भगोरिया हाट,,सीसीटीवी कैमरों से रहेगी निगरानी…!

Jhabuahulchul
सारंगी@संजय उपाध्याय
24 फरवरी मंगलवार से झाबुआ जिले में भगोरिया हाट की शुरुआत हो चुकी है जो 2 मार्च तक चलेंगे आदिवासी बहुल क्षेत्र में भगोरिया हाट न केवल देश विदेशों में भी प्रसिद्ध है भगोरिया हाट जिले की लोक संस्कृति, परंपरा और रीति रिवाज को प्रदर्शित करने का माध्यम है भगोरिया हाट के बाद होलिका दहन, धुलेटी, पर भी जिले में उत्सव पूर्वक मनाया जाएगा।
परंपरा के अनुसार भगोरिया हाट की ग्रामीण जनों को वर्ष भर बेसब्री से इंतजार रहता है ग्रामीण क्षेत्र से आदिवासी महिला पुरुष, युवा ,बच्चे,बुजुर्ग सभी विशेष परिधानों में सज सवर कर पहुंचते हैं टोलिया बनाकर युवक , युवतियां पान, ठंडाई , सल्पाहार का लुफ्त उठाते हैं। ग्रामीण जन ढोल मादल पर जमकर नृत्य करने के साथ राजनीतिक पार्टीयो द्वारा गैर निकाली जावेगी। दिन भर बाजारो में विशेष रौनक रहती है।

सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट ड्रोन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी नियम तोड़ने वालों पर सख्त की जाएगी कार्रवाई। जिला पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवदयाल सिंह के निर्देशन में एवं टी आई निर्भय सिंह भूरिया के मार्गदर्शन में जारी निर्देशों के अनुसार चौकी प्रभारी दीपक देवरे ने संवाददाता को बताया हाट के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे और कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी
पुलिस के अनुसार आयोजित होने वाले भगोरिया हाट मैं ड्रोन और सीसीटीवी कैमरो से निगरानी रखी जाएगी किसी भी प्रकार की अ सामाजिक गतिविधि सामने आने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी महिलाओं और बच्चों के साथ अभद्रता या छेड़छाड़ करने वालो पर भी कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा भगोरिया हाट के दौरान डीजे बजाना पूर्ण बंद रहेगा। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वह शांति और व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाए।





