रोटरी क्लब अपना ने नारंग का मनाया जन्मदिन….!

#Jhabuahulchul
मेघनगर@मुकेश सोलंकी
रोटरी मण्डल 3040 के पुर्व गर्वनर रोटेरियन डॉ.गजेन्द्र सिंह नारंग का जन्म दिन रोटरी क्लब अपना द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया उनके जन्मदिन के अवसर पर रोटरी क्लब अपना मेघनगर द्वारा रोटेरियन भरत मिस्त्री एवं रोटेरियन महेंद्र सोलंकी ने विधालय के भैया बहनों को मैगी के पैकेट वितरित किए इस अवसर पर श्री नारंग जी को विडियो कालिंग द्वारा सरस्वती स्कूल के बच्चों से रुबरु करवाया विधालय परिवार व भैया बहनों द्वारा शुभकामनाएं व बधाई दी गई एवं विधालय के प्रधानाचार्य धनराज काग व शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी जन्म दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं व बधाई व आभार व्यक्त किया श्री नारंग जी ने भी सभी बच्चों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं उन्होंने कहा की शिशु मंदिर में जब भी मेरा जो सहयोग लगे मुझे बोल देना रोटरी क्लब अपना के माध्यम से मैं तैयार हु कार्यक्रम का संचालन विधालय की दीदी शिल्पा मेरावत ने किया आभार विधालय की दीदी श्री मती रेखा शर्मा ने माना कार्यक्रम में विधालय की दीदी उषा काग, निर्मला नायक,सोनल नायक,रानु भुरिया, शिवानी राठौर,रेखा पडियार, ज्योती शर्मा, राकेश शर्मा, सीमा नायक, प्रियंका जाटव, हिना नायक,वीभा नायक,सोनम हाडी ,रेखा खराड़ी आदि उपस्थित थे



