महाशिवरात्रि को लेकर थांदला में उत्साह, मातृशक्ति परिवार ने संभाली आयोजन की कमान…

#Jhabuahulchul
थांदला@उमेश पाटीदार
आगामी 13, 14 एवं 15 फरवरी 2026 को थांदला नगर में महाशिवरात्रि पर्व का ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन नगर की मातृशक्ति बहनों द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर नगर के सभी वार्डों में आज से घर-घर निमंत्रण पत्र वितरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिसमें मातृशक्ति परिवार की बहनें सक्रिय रूप से सहभागिता निभा रही हैं।

आयोजन की शुरुआत 13 फरवरी शुक्रवार को गणेश पूजन, मेंहदी एवं सत्यनारायण भगवान की कथा के साथ गणेश मंदिर, थांदला में होगी।
14 फरवरी शनिवार को श्री माताजी पूजन, चाक व हल्दी की रस्म संपन्न होगी, तत्पश्चात रात्रि में बावड़ी मंदिर, थांदला में भव्य गरबा रास का आयोजन किया जाएगा।
वहीं 15 फरवरी रविवार को नगर में भव्य शिव बारात एवं शिव विवाह का आयोजन होगा, जिसके पश्चात महाआरती एवं फरियाली प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
मातृशक्ति परिवार ने नगर के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं एवं बहनों से आग्रह किया है कि वे शिव विवाह के इस पावन आयोजन में सहभागी बनें, धर्म लाभ लें एवं तन-मन-धन से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।




