सरस्वती शिशु मंदिर मेघनगर में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस…

मेघनगर@मुकेश सोलंकी
सरस्वती शिशु मंदिर मेघनगर में 77वां गणतंत्र दिवस पर्व हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. हितेश जी खतेडिया, श्रीमती दीपमाला जैन, अर्चित जैन एवं पूर्वा जैन उपस्थित रहे। वहीं बाजार विद्यालय में धन सिंह जी भुरिया (सरपंच) एवं श्रीमती खुशबू शर्मा ने भी सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा भैया-बहनों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. हितेश जी खतेडिया एवं श्रीमती पूर्वा जैन ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी को आगे आकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर के भैया-बहनों की सराहना करते हुए कहा कि यहां के विद्यार्थी संस्कारवान एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हैं।

कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की दीदी प्रियंका जाटव एवं शिवानी राठौर ने किया। अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य धनराज काग ने कराया। अंत में विद्यालय की दीदी रेखा खराड़ी एवं दीपिका सोलंकी ने आभार व्यक्त किया।













