ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया…

#Jhabuahulchul
करवड़@सूरज गामड़
करवड़ में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश” जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम करवड़ में आज दिनांक 23/01/2026 को सेक्टर करवड़ के ग्राम करवड़ मे ग्रामोदय से अभ्युदय के तहत आज ग्राम करवड़ में नवांकुर संस्था प्रगति सामाजिक सेवा समिति प्रभारी वकील वसुनिया और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौर एवं सचिव कन्हैयालाल कटारा द्वारा लोगों को ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान की जानकारी दी गई। जिसमें मुख्य अतिथि सरपंच विकास गामड़, पंच सूरज गामड़, जिला पंचायत सदस्य रतलाम ग्रामीण नाथूलालजी गामड़ की उपस्थिति मे किया गया और बताया गया कि ग्रामीण में अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को शासन की योजना से जोड़ना और विभिन्न प्रकार के योजनाओं का प्रचार प्रसार और जन जागरुकता, स्वदेशी, पर्यावरण, समरसता आदि तथा उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति अभियान की शपथ दिलाई गई, कार्यक्रम प्रस्फुटन समिति के सदस्य, छात्र और ग्रामवासी उपस्थित रहे।





