हरीश पांचाल बने श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन के झाबुआ जिला अध्यक्ष…

#Jhabuahulchul
परवलिया@उमेश पाटीदार
श्री विश्कर्मा महापंचायत संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रेमनारायण जी विश्वकर्मा (पूर्व श्री विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष केबिनेट मंत्री प्राप्त दर्जा)के आदेश अनुसार एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष परमानंद विश्वकर्मा के अनुमोदन से प्रदेश संगठन महामंत्री जयंतीलाल विश्वकर्मा की अनुशंसा पर मध्यप्रदेश इकाई युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भूमानी दिन विश्वकर्मा द्वारा प्रदत्त शक्ति का उपयोग करते हुए मध्यप्रदेश इकाई मे हरीश पंचाल निवासी परवलिया को झाबुआ जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया हे। एवं संगठन द्वारा अपेक्षा की गई हे की संगठन के कार्य मे विस्तार व संगठन के उद्देश्यों के पूर्ति हेतु निष्ठा समर्पण एवं कर्तव्य परायणता से तन मन धन से समर्पित होकर सलग्न रहेंगे। नियुक्ति पर विश्वकर्मा विकास मंच सेवा समिति झाबुआ के जिलाध्यक्ष जगदीश पंचाल, परमानंद पंचाल, राहुल पंचाल, व इष्ट मित्रो एवं पत्रकार साथियो द्वारा शुभकामनायें देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करि गई।





