खवासा

देवगढ़ तालाब में डूबने से युवक की मौत, जांच जारी…!

#Jhabuahulchul 

खवासा@आनंदीलाल सिसोदिया/आयुष पाटीदार 

खवासा चौकी क्षेत्र के ग्राम देवगढ़ में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक भुंडा पिता शंभू सिंगाड (उम्र 22 वर्ष), निवासी देवगढ़, शनिवार शाम करीब 4 बजे अपने घर के पास स्थित तालाब पर हाथ-पैर धोने गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने रातभर अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला।

रविवार सुबह विकास पिता बाबू सिंगाड अपने मवेशियों को पानी पिलाने तालाब पर गया, जहाँ उसने पानी में एक व्यक्ति का हाथ दिखाई देने पर इसकी जानकारी अपने पिता सहित ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और शव को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी।

प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि हाथ-पैर धोते समय पैर फिसलने से युवक तालाब में डूब गया।

खवासा चौकी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक हरेसिंह मुवेल ने बताया कि चौकी खवासा में 0/29 मर्ग कायम किया गया है तथा मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!