परवलिया

चौकी प्रभारी पर भड़के मंडल उपाध्यक्ष कुशाल सिंगाड़ फरियादी की सुनवाई न होने का आरोप,,,,पुलिस पर लीपापोती के आरोप गंभीर…!

#Jhabuahulchul 

परवलिया@उमेश पाटीदार 

काकनवानी थाने के अंतर्गत परवलिया पुलिस चौकी की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। फरियादी की सुनवाई न होने को लेकर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कुशाल सिंगाड़ ने चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि चार दिन पहले घटना की शिकायत दर्ज हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यह है पूरा मामला

आवेदक पंकज पिता लूला गरवाल निवासी परवलिया ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह 25 नवंबर की रात करीब 9 बजे टिमरवानी से परवलिया लौट रहा था। तभी खांदन गांव के पास गोलू और उसके तीन साथियों ने उसकी बाइक रुकवाकर चाबी निकाल ली। आरोप है कि सभी ने उसे बुरी तरह लात-घूंसों से पीटा और 3 से 4 घंटे तक बंधक बनाए रखा।

रिश्तेदारों को बात पता चलते ही उन्होंने डायल 112 पर कॉल किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे छुड़ाया। पंकज ने इस संबंध में शिकायत 26/11/2025 को परवलिया चौकी में लिखित रूप से दे दी, लेकिन चार दिन बाद भी कार्रवाई न होने से वह निराश है।

चौकी और थाने के चक्कर लगाते-लगाते परेशान फरियादी

पीड़ित के अनुसार परवलिया चौकी से उसे काकनवानी थाने भेजा गया और काकनवानी पुलिस फिर से परवलिया चौकी भेज रही है। बार-बार दौड़ाने से फरियादी मानसिक रूप से परेशान हो चुका है।

मंडल उपाध्यक्ष का आरोप “लीपापोती कर रही पुलिस”

मंडल उपाध्यक्ष कुशाल सिंगाड़ ने चौकी प्रभारी से चर्चा कर जवाब मांगा, लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर न मिलने पर वे भड़क गए। उनका आरोप है कि फरियादी चार दिन से दर-दर भटक रहा है। न जांच की, न एफआईआर दर्ज की। यह पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल है। लीपापोती बंद होनी चाहिए।

उन्होंने जिला पुलिस कप्तान से इस मामले में संज्ञान लेकर पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!