खवासा

बिना सूचना घंटों बिजली कटौती पर भड़के जनप्रतिनिधि, विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन,,,ग्रामीणों की परेशानी बनी बड़ी चिंता, लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग…

खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया

क्षेत्र में लगातार बिना किसी पूर्व सूचना के की जा रही बिजली कटौती को लेकर विधायक प्रतिनिधि गजेन्द्र (गुड्डू) मुणिया ने पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, खवासा के जूनियर इंजीनियर को ज्ञापन सौंपकर नाराजगी जताई है।

सौंपे गए आवेदन में बताया गया है कि ग्रामीण फीडरों की बिजली आए दिन घंटों तक बिना किसी स्पष्ट कारण के बंद कर दी जाती है। वहीं जब ग्रामीणों द्वारा उच्च अधिकारियों से संपर्क किया जाता है तो अधिकारियों का कहना होता है कि बिजली बंद करने के संबंध में कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।

ज्ञापन में मांग की गई है कि यदि किसी कारणवश विद्युत सप्लाई बंद करनी हो तो इसकी पूर्व सूचना संबंधित ग्राम पंचायत, सरपंच अथवा ग्रामीणों को दी जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। बिजली कटौती के कारण किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

इस दौरान बद्रीलाल डिंडोर,उदेसिंह डिंडोर, कमलेश कटारा, सुरेश डिंडोर, बद्री निनामा, भेरूलाल डिंडोर व अन्य ग्रामीणों कि मांग है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!