सारंगी के जयराज भट्ट भाजपा सोशल मीडिया विभाग के जिला सह-संयोजक नियुक्त…

सारंगी@संजय उपाध्याय
भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया विभाग के सांगठनिक विस्तार के तहत जिला झाबुआ में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सारंगी के सक्रिय कार्यकर्ता जयराज भट्ट को सोशल मीडिया विभाग का जिला सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय हेमंत खंडेलवाल एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी के निर्देशानुसार की गई है। इस नियुक्ति में भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया की अनुशंसा तथा सोशल मीडिया संभाग प्रभारी अंकित परमार एवं संभाग सह-प्रभारी दीपक कु. भगवान की सहमति शामिल रही है। जिला संयोजक रवि सूर्यवंशी द्वारा इस आधिकारिक सूची को जारी किया गया है।
कार्य सफलता की उम्मीद
जयराज भट्ट की इस नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि भट्ट के सांगठनिक कौशल और सक्रियता से सोशल मीडिया विभाग को मजबूती मिलेगी। उनकी इस नई जिम्मेदारी से पार्टी के आगामी कार्यों में कार्य सफलता सुनिश्चित होगी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भाजपा की नीतियों एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं का प्रसार और अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा जयराज भट्ट को जिला सह-संयोजक बनाए जाने पर क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं इष्ट मित्रों, परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल और कार्य सफलता की कामना की है।




