रायपुरिया

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया…

रायपुरिया@राजेश राठौड़ 

राजपूत समाज के तत्वावधान में वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव एवं स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। रायपुरिया नगर समाजजनों ने महाराणा प्रताप जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अद्वितीय शौर्य, त्याग, बलिदान एवं राष्ट्रभक्ति को नमन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने महाराणा प्रताप जी के जीवन से प्रेरणा लेने तथा उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में सभी ने महाराणा प्रताप जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

नगर में राजपूत समाज के द्वारा वीर शिरोमणि श्री महाराणा प्रताप जी का जन्मोत्सव पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया ओर सहभोज का आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!