प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: नगर भ्रमण पर निकले भगवान, पाटीदार समाज की शोभा यात्रा निकली सर्वसमाज ने किया अभिनन्दन,मंत्री भूरिया भी पहुंची….

रायपुरिया@राजेश राठौड़
ग्राम में आयोजित हो रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर बुधवार सुबह 9 बजे से मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा की शुरुआत हुई बैंड बाजे, बग्गी, ढोल वाले तथा घोड़ी सवार चल रहे थे। गौरतलब है कि 17 अप्रैल से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर विभिन्न आयोजन हो रहे है जिसमें आज बुधवार को मां अंबिका,श्री राम दरबार,राधा कृष्ण की मूर्ति का नगर भ्रमण हुआ जिसमें ग्राम के सर्व समाज ने स्वागत अभिनंदन किया। कामधेनु गौशाला के पीठाधीश आचार्य डॉ देवेंद्र शास्त्री जी शोभायात्रा की आगवानी कर रहे थे। विशाल शोभायात्रा जब नगर के विभिन्न मार्ग से होकर गुजरी तब माहौल धर्ममय हुआ यात्रा में धर्म भजनों पर महिलाए, पुरुष, युवक, युवतियां नृत्य करते हुए चल रहे थे प्राण प्रतिष्ठा के महोत्सव को लेकर एक विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। क्षेत्र की विधायक तथा म प्र शासन में महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई समाजजनों से मुलाकात कर बधाई प्रेषित की तथा भगवान के दर्शन का लाभ लिया । शोभायात्रा में तीन बग्गी पर संत सवार थे संत श्री जगदीश आनंद स्वामी, अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक बालकृष्ण नागर, कथा वाचक पंडित श्याम सुंदर त्रिवेदी,गोपालदास जी उपस्थित रहे। शोभायात्रा में सर्वसमाज के बंधुओं ने भी अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई इस महा उत्सव में सामाजिक समरसता का भाव देखने को मिला। गुरुवार को मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का अवसर है जिसको लेकर उत्साह उमंग तथा धर्म का भाव हे। प्राण प्रतिष्ठा आयोजक समिति ने इस शोभा यात्रा को गौरवान्वित करने के लिए पधारे सभी सर्व समाज के बंधुओं का आभार व्यक्त किया।



