सारंगी

बारिश से फसलों को संजीवनी, किसानों के चेहरे पर लोटी रौनक,,,क्षेत्र में पिछले दो दिन से हो रही रिमझिम वर्षा ने फसलों में नई जान डाल दी..

सारंगी@संजय उपाध्याय

लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को आखिरकार भगवान की कृपा से राहत मिली है क्षेत्र में पिछले दो दिन से हो रही रिमझिम वर्षा ने सूखने लगी खरीफ फसलों में नई जान फूक दी है इस बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी लौट आई है जिससे सोयाबीन, मक्का, उड़द, और अन्य खरीफ फसलों की बडवार फिर से शुरू होने की उम्मीद है किसानों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई है पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण किसान अत्यधिक चिंतित थे तेज धूप और उमस के चलते खेतों में खड़ी फैसले मर जाने लगी थी और देर से उत्पादन को लेकर आशंकाएं बढ़ गई थी

फसले खराब होने का था भय: कई किसानों को फसलों के खराब होने का भय सता रहा था लेकिन इस रिमझिम बारिश ने उनकी चिंता काफी हद तक दूर कर दी है खेतों में पानी की पर्याप्त नमी बनने से फसलों को संजीवनी मिली है जिससे अब अच्छी पैदावार की उम्मीद जगी है किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह समय-समय पर बारिश होती रही तो फसलों का विकास बेहतर होगा और अच्छी पैदावार मिलने की संभावना बढ़ जाएगी वहीं कृषि विशेषग्यो का भी मानना है कि यह बारिश खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी और उत्पादन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी बारिश के बाद गांव और खेतों का वातावरण भी खुशनुमा हो गया है खेतों में हरियाली लौटने लगी है और किसानों के चेहरो पर फिर से उम्मीद की मुस्कान दिखाई देने लगी है समय पर हुई यह बारिश खेती किसानी के लिए किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!