पेटलावद

कन्या शाला में रंगारंग बाल मेला आयोजित, छात्राओं ने दिखाया हुनर।

#Jhabuahulchul 

पेटलावद डेस्क। शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय पेटलावद में बाल दिवस के अवसर पर आज 14 नवम्बर को बाल मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीआरसी रेखा गिरी रहीं ,उनके मार्गदर्शन एवं उपस्थिती में शिक्षकों-अभिभावकों के सहयोग से मेले में छात्राओं ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मेले में विद्यालय के समस्त स्टाफ, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा छात्राओं के पालक गण एवं श्रीमती पूजा ताड़, ऋषिराज सिंह चंद्रावत , संदीप राठौड , इंद्र प्रताप सिंह राठौड़, रीना सिसोदिया आदि मौजूद रहे। बाल मेला परिसर में छात्राओं ने अलग-अलग व्यंजन, हस्तकला, खिलौनों और सजावटी सामग्रियों के आकर्षक स्टॉल लगाए। हर स्टॉल पर बच्चों की रचनात्मकता और मेहनत साफ नजर आई। उपस्थित लोगों ने छात्राओं द्वारा तैयार स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया और उनकी प्रतिभा की सराहना की।

बीआरसी रेखा गिरी ने छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि “बाल मेला बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। छात्राओं ने जिस लगन और सृजनशीलता के साथ तैयारी की है, वह वास्तव में सराहनीय है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और बाल सृजनशीलता से भर उठा। बाल मेले ने न सिर्फ छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया, बल्कि अभिभावकों को भी उनके कौशल को नजदीक से देखने का अवसर मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!