झाबुआ
झाबुआ की ईस्तर मेडा ने राज्य स्तर पर जीता स्वर्ण पदक…!

#Jhabuahulchul
झाबुआ@आयुष पाटीदार
सागर में आयोजित 69 वीं राज्य स्तरीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सांदीपनि विद्यालय कल्याणपुरा की छात्रा ईस्तर मेडा ने भाला फेंक स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। ईस्तर मेडा के चयन अब राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कलेक्टर नेहा मीना ने छात्रा को शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




