मेघनगर

नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही..!

#Jhabuahulchul 

मेघनगर@मुकेश सोलंकी 

नियम विरुद्ध वाहन दौड़ा रहे वाहन चालकों के विरुद्ध मेघनगर पुलिस अमला अब हरकत में आ गया है।
बगैर हेलमेट, दो से अधिक सवारी, बिना साइलेंसर वाले वाहन एवं उचित दस्तावेजों प्रस्तुत नहीं करने पर वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। झाबुआ रोड पर की गई इस कार्यवाही से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है और वह इधर-उधर से गाड़ी निकालने की कोशिश में लग रहे। वाहनों के चालान बनाने के साथ-साथ सूबेदार विजेंद्र मुजाल्दा द्वारा वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई। थाना प्रभारी के.एल.वरकड़े ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। कार्यवाही के दौरान आरक्षक अमित एवं आरक्षक सुनील द्वारा वाहनों की जांच की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!