वरिष्ठ अधिवक्ता आनंदीलाल संघवी की द्वितीय पुण्यतिथि,,,श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित…!

#Jhabuahulchul
झाबुआ डेस्क। आज सोमवार को स्थानीय बार एसोसिएशन द्वारा द्वितीय पुण्यतिथि के सम्मान में सभागृह में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में स्व. आनंदीलाल संघवी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीशचंद्र नीमा ने कहा कि संघवी ने विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया और झाबुआ ही नहीं, पूरे मध्यप्रदेश में उनका नाम रोशन हुआ। रमेश दोषी ने कहा कि संघवी और उन्होंने शिक्षा प्राप्त की और क्षेत्रीय राजनीति में भी सक्रिय रहे। वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश सक्सेना ने उत्कट ज्ञान का उल्लेख किया, जो बार के सभी सदस्यों के लिए लाभकारी रहा।परिवार की ओर से भी सम्मान दिया गया और आचार्य प्रदीप संघवी ने कहा कि संघवी ने कई युवाओं को वकालत के गुर सिखाए। उन्होंने समाज के हर वर्ग की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही। अंत में स्व. संघवी की तस्वीर का लोकार्पण किया गया, और बार सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।





