प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला सहारा,,,जूनी बोरडी निवासी रखमा मुणिया को मिला दो लाख रुपये का लाभ..!

#Jhabuahulchul
थांदला@आयुष पाटीदार
बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा देवीगढ़ के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जूनी बोरड़ी की निवासी श्रीमति रखमा मुणिया को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (₹436 वार्षिक प्रीमियम) के तहत बीमा राशि प्रदान की गई।
श्रीमति रखमा मुणिया ने यह बीमा अपने पति के जीवनकाल में कियोस्क सेंटर के माध्यम से कराया था। पति के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के उपरांत बीमा दावा (क्लेम) की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके पश्चात बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा प्रबंधक एवं उपशाखा प्रबंधक द्वारा ₹2,00,000/- (दो लाख रुपये) की बीमा राशि चेक के माध्यम से श्रीमति रखमा मुणिया को प्रदान की गई।
बैंक प्रबंधन ने इस अवसर पर आमजन से अपील की है कि वे अपने नजदीकी बैंक शाखा या कियोस्क सेंटर पर जाकर ₹436 वार्षिक प्रीमियम वाली प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं ₹20 वार्षिक प्रीमियम वाली प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अवश्य करवाएं, ताकि आकस्मिक परिस्थितियों में परिवार को आर्थिक सहायता प्राप्त हो सके।




