हर व्यक्ति का सपना, घर हों अपना, शासन का लक्ष्य पात्र हितग्राही को मिले योजना का लाभ,,,योजनाओं के मेले के माध्यम से दी जानकारी…!

#Jhabuahulchul
पेटलावद डेस्क। प्रधानमंत्री आवास योजना और पी एम स्वनिधि योजना के पात्र हितग्राहियों को आवास योजना और रोजगार में सहायक पी एम स्व निधि योजना के साथ ही अन्य योजनाओं का लाभ नगरीय क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को मिले इसी के तहत नगर परिषद पेटलावद के द्वारा अंगीकार योजना से संबंधित शिविर का आयोजन नगर परिषद के प्रांगण में किया गया जिसमे नगर के विभिन्न वार्डों के हितग्राहियों ने पहुँच कर योजना के संबंध में जानकारी ली वही शिविर में उपस्थित लोगों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा उनको लाभ देने की बात कही गई ।

शिविर का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष ललिता योगेश गामड़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया,विशेष अतिथि के रूप में नगर की सामाजिक संस्था की श्रीमती वर्षा मेहता,मनीषा मेहता उपस्थित रहे।नगर परिषद अध्यक्ष ललिता योगेश गामड़ द्वारा स्वागत भाषण दिया गया।वार्ड क्रमांक एक के पार्षद श्री मुकेश परमार द्वारा भी संबोधित किया गया मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशा भंडारी द्वारा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । प्रधानमंत्री आवास १.० में पेटलावद नगर परिषद को ४१९ हितग्राहियों के आवास का लक्ष्य प्राप्त हुआ था जिसमें नगर परिषद द्वारा ४१७ हितग्राहियों के आवास बनाकर आवास पूर्ण किए गए जो नगर परिषद द्वारा बेहतर कार्य किया गया ।निकाय द्वारा जो हितग्राहियों के मकान पूर्ण किए गए उसमें हितग्राहियों द्वारा स्वयं सफलता की कहानी बया की गई जिसमें शाहनाज बी वार्ड क्रमांक १३ से ओर धनराज राठौर वार्ड क्रमांक १५ द्वारा सभी के सम्मुख अपने मकान के बारे में बताया गया कि किस प्रकार उन्हें प्रशासन। द्वारा सहयोग कर घर बनाया गया इस पर हितग्राहियों द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी , मुख्यमंत्री जी को व प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया गया । स्वच्छता जागरूकता व अंगीकार अभियान के बारे में नुक्कड़ नाटक के द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जो बहुत ही सराहनीय रही।साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल की १५० वी जयंती होने पर कार्यक्रम में उपस्थित हितग्राहियों की शपथ भी दिलवाई गई । कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हितग्राहियों व कर्मचारियों का स्वास्थ परीक्षण किया गया । कार्यक्रम में अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए । नगर परिषद द्वारा हितग्राहियों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन शुभम देवड़ा द्वारा किया गया कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक १३ की पार्षद जमना भूरालाल जी मुनिया,पार्षद प्रतिनिधि मुकेश पडियार, आशीष बाविस्केर, एनरवेल संस्था के सदस्य,संजय मेहता, विद्युत विभाग के कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी , हितग्राहि व कर्मचारी उपस्थित रहे।
पीएम आवास में शत प्रतिशत लाभ:-नगर परिषद पेटलावद के द्वारा शासन के द्वारा पीएम आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों लक्ष्य का शत प्रतिशत लाभ दिया जा कर पात्र हितग्राहियों के मकान निर्माण में लगभग शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर पूरे कर मध्यप्रदेश में स्थान बनाया जा कर उपलब्धि हासिल की है ।वही मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के नेतृत्व में एवं जिला कलेक्टर नेहा मीणा के मार्गदर्शन में इस योजना में जो लोग भूमि हीन हैं और जिनको आवास योजना का लाभ दिया जाना है ऐसे हितग्राहियों का सर्वे कर चयन किया जा कर उन्हें लाभ दिलवाया जाएगा।





