झाबुआ
कल्याणपुरा-संदला रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, 9 वर्षीय बच्चे की मौत..!

#Jhabuahulchul
झाबुआ@आयुष पाटीदार
कल्याणपुरा-संदला मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सीमेंट और सरिए से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे नौ वर्षीय मासूम राजिया पिता मन्नू की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में मृतक के पिता मन्नू सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह पलट गया।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैक्टर को हटवाया और यातायात सुचारु कराया। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।





