Uncategorized

विजयदशमी पर्व पर सारंगी में 31 फीट ऊँचे रावण का हुआ दहन एक दशक बाद गूंजे विजयदशमी के जयकारे …………..14 वर्षीय बालक ग्रंथ बसेर की मेहनत का परिणाम पत्रकारों ने किया बसेर का सम्मान।

सारंगी@संजय उपाध्याय 

विजयादशमी पर्व पर सारंगी में रावण दहन कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रभर से ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। आपको बता दें कि इस वर्ष रावण का पुतला 31 फीट ऊँचा तैयार किया गया था, जिसके दहन के साथ ही आसमान विजय के नारों से गूंज उठा।

विशेष बात यह रही कि यह परंपरा पिछले लगभग 15 वर्षों से कुछ कारणों के चलते बंद थी, लेकिन इस बार 14 वर्षीय बालक ग्रंथ बसेर की पहल पर पुनः आरंभ होने पर लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने बुराई के प्रतीक रावण दहन का आनंद लिया। रावण दहन के दौरान सुरक्षा की विशेष व्यवस्था भी की गई थी राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार अंकिता भेंडे, पटवारी यश रामावत, कोटवार एवं चौकी प्रभारी दीपक देवरे अपने स्टाफ के साथ पूरी कमान संभाले हुई उपस्थित रहे,लंबे समय बाद दुबारा जीवित हुई इस परंपरा ने लोगों को गहरी प्रसन्नता और उत्साह से भर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!