Uncategorized

बच्चों की भक्ति से सजा नवरात्रि का पंडाल।

रायपुरिया@राजेश राठौड़

गांव के वार्ड क्रमांक 13 में इस बार नवरात्रि का उत्सव विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां 8 से 10 वर्ष की उम्र के मासूम बच्चों ने अपने उत्साह और भक्ति से खुद ही एक छोटा-सा गरबा पंडाल तैयार किया है। बच्चों ने अपने हाथों से मिट्टी की माता जी की प्रतिमा बनाई, उन्हें सजाया और फूलों से छोटी झांकी तैयार कर दी है।पंडाल में रोजाना सुबह-शाम आरती उतारी जाती है। बच्चे दीपक जलाकर वातावरण को आलोकित करते हैं और मिलकर प्रसादी का वितरण भी करते हैं। इसके बाद सभी मिलकर गरबा खेलते हैं और माता की भक्ति में तल्लीन हो जाते हैं।बच्चों ने बताया कि नवरात्रि प्रारंभ होते ही उन्होंने अपने आंगन में माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की थी। छोटे-छोटे हाथों से बनाई गई रंगोली, फूलों की सजावट और दीपों की रौशनी पंडाल की शोभा बढ़ा रही है।10 से 15 बच्चों के इस समूह में मोनू मेड़ा, मनीष मेड़ा और कृष्णा मेड़ा जैसे बच्चों ने माता जी की सेवा और सजावट में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों का कहना है कि भक्ति और श्रद्धा दिखाने के लिए उम्र की कोई बाधा नहीं होती, केवल सच्चे मन से आस्था होना ही पर्याप्त है।गांव में इन नन्हें कलाकारों और श्रद्धालु बच्चों का उत्साह देखकर हर कोई भावविभोर हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!