खवासा
नरसिंगपाड़ा में सड़क हादसा, व्यक्ति गंभीर रूप से घायल…!

खवासा डेस्क। ग्राम पंचायत नरसिंगपाड़ा में गत रात लगभग 8 बजे एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने तौलिया पिता गवजी सिंगाड़ (उम्र 55 वर्ष) को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गवजी सिंगाड़ का एक पैर टूट गया।
घटना की सूचना मिलते ही सेतान सिंगाड़ ने परिवार एजुकेशन सोसायटी एम्बुलेंस को फोन किया। महज 10 मिनट में ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। एम्बुलेंस के स्टॉप ड्राइवर शंकर गामड़ और अटेंडर दिनेश चारेल की सूझबूझ से घायल को तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।




