पेटलावद
पेटलावद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 किलो से अधिक अवैध गांजा जब्त…!

#Jhabuahulchul
पेटलावद@संजय उपाध्याय
पेटलावद पुलिस एवं चौकी सारंगी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कोटडा में दबिश देकर अवैध गांजा कारोबार का खुलासा किया है। घर की तलाशी में सुखाया गया गांजा मिला, साथ ही आरोपी द्वारा गांजे की खेती भी की जा रही थी। मौके से ग्राम कोटडा निवासी नंदु पिता नानुराम भूरिया (52 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट में अपराध दर्ज किया गया है।पुलिस जांच में 25 किलो से भी अधिक, लगभग 1,80,000/- रुपए कीमत का गांजा जब्त किया गया है।इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी पेटलावद निरीक्षक निर्भय सिंह भूरिया, उपनिरीक्षक दीपक देवरे, उपनिरीक्षक गोवर्धन मकवाना सहित पुलिस टीम का योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक ने टीम को नगद इनाम देने की घोषणा भी की हे।




