पेटलावद
पेटलावद में शराबी पिकअप चालक का आतंक,,,कार और बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर,,,मौके पर अफरा-तफरी..!

#Jhabuahulchul
पेटलावद डेस्क। नगर के बामनिया रोड पर दोपहर के समय एक शराबी पिकअप चालक ने आतंक मचा दिया। नशे में धुत चालक ने पहले एक टियागो कार को जोरदार टक्कर मारी और इसके बाद अमरगढ़ के मुनिया परिवार के दो बाइक सवारों को भी रौंद डाला। ओर एक दुकान में जा घुसा।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप चालक पूरी तरह नशे में था और बेकाबू होकर गाड़ी चला रहा था।स्थानीय लोगों का कहना है कि शराबी चालकों पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, वरना किसी भी दिन बड़ी जनहानि हो सकती है।




