Uncategorized

मन ले के आया माता रानी के भवन में…बड़ा सुख पाया माता रानी के भवन।

झकनावदा@नारायण राठौड़

शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां अम्बे के दरबार में दसई (धार)की सुप्रसिद्ध गायिका बहन प्रिया वैष्णव का व मां अंबिका म्यूजिकल ग्रुप के सभी सदस्यों का समिति द्वारा दुपट्टा पहना कर स्वागत अभिनंदन किया गया तत्पश्चात प्रिया वैष्णव द्वारा मधुर ,मधुर गरबों की शानदार प्रस्तुति दी गई जिसमें मां अम्बे के दरबार सभी माता बहने एक साथ गरबा रास करते नजर आई । बहन प्रिया वैष्णव द्वारा मन ले के आया माता रानी के भवन में …बड़ा सुख पाया जैसे मधुर आवाज में सभी बहनों को गरबा रास करवाया।

*मां अम्बे के दरबार को सजाया दुल्हन की तरह*

सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा इस बार पांडाल की दुल्हन की तरफ सजावट की गई चारों ओर रंग बिरंगी रंगीन लाइटों से सजा कर तैयार किया गया। मां अम्बे का दरबार चारों ओर से फूलों से सजा कर सबको अपनी ओर आकृषित कर मनमोहित कर रहा है । पांडाल की सुसज्जित व्यवस्था देख कर सभी नगरवासियों ने प्रशंसा व्यक्त की है ।

मां अम्बे के दरबार में नवरात्रि के तीसरे दिन की महाआरती और प्रसादी के लाभार्थी भरत लाल प्रजापत रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!