मेघनगर

गरबा आयोजकों एवं समाज जनों से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की अपील…!

#Jhabuahulchul 

मेघनगर@मुकेश सोलंकी 

नवरात्रि पर्व हिंदू सनातन संस्कृति का एक प्रमुख त्यौहार है जिसमें 9 दिनों तक विशेष आराधना से मां को प्रसन्न करने का प्रयास किया जाता है। भक्तिमय गीतों एवं गरबा के माध्यम से नगर में सैकड़ो भक्तों द्वारा मां की आराधना निरंतर की जा रही है। भक्ति, भक्ति ही रहे कहीं मनोरंजन, प्रदर्शन का साधन न बन जाए इसी विषय को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मेघनगर ने नगर संयोजक विपुल पांचाल, नगर सुरक्षा समिति सुरेश मकवाना एवं नगर उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में समस्त गरबा आयोजक मंडल समिति से ज्ञापन देकर अपील की है की गरबो की आड़ में कहीं भी अश्लीलता का प्रदर्शन ना हो, गरबों के नाम पर अश्लील फिल्मी गीतों के प्रदर्शन से हिंदू भावना आहत होती है अतः ऐसा कोई भी कार्य न किया जाए। सदस्यों द्वारा गरबा करने आ रही माताओ- बहनों से भी भारतीय परिधानों में मां की आराधना करने की अपील की। गरबा आयोजकों द्वारा बजरंग दल की अपील को सहर्ष स्वीकार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!