Uncategorized

झाबुआ में विद्यार्थी परिषद ने मेगा ब्लड डोनेशन शिविर का किया आयोजन।

झाबुआ@हरीश यादव

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के आयाम स्टूडेंट फॉर सेवा एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में झाबुआ के पीएम श्री शहीद चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय झाबुआ में मेगा ब्लड डोनेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 34 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

अभाविप के प्रांत मंत्री दर्शन कहार ने बताया कि संस्था का स्टूडेंट फॉर सेवा आयाम विद्यार्थियों में सेवा भावना विकसित करने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित करता है। 

आचार्य महाश्रमण जी के मार्गदर्शन में तेरापंथ युवक परिषद के 61वें स्थापना दिवस पर पूरे देश में एक साथ रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 

इसी कड़ी में मालवा क्षेत्र के विभिन्न जिलों में भी संयुक्त रूप से रक्तदान कार्यक्रम संपन्न हुए। 

जिला संयोजक अजय भूरिया ने बताया कि अभाविप न केवल छात्रहित बल्कि समाज सेवा के कार्यों में भी सक्रिय रूप से आगे रहता है। उन्होंने जानकारी दी कि आज के शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मिलकर 34 यूनिट रक्त दान किया। 

नगर मंत्री अमित चौहान ने रक्तदान शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, यह किसी की जान बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अभाविप आगे भी समय-समय पर रक्तदान एवं रक्त-गट परीक्षण शिविर आयोजित करेगा।

इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद के वैभव तिवारी और पियूष गाडिया, वहीं विद्यार्थी परिषद से भूमिका पंवार, कंगना पंवार, दिनेश, यशवर्धन, शारदा, जान्हवी, पारस गेहलोत सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया और समाज के प्रति अपनी सेवा भावना का परिचय दिया।

झाबुआ में हुए इस आयोजन ने रक्तदान के महत्व को एक बार फिर सामने रखा और युवाओं को समाज कल्याण कार्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!