विधायक वीरसिंह भुरिया ने फुलेडी व गोपालपुरा में नए ट्रांसफॉर्मर डीपी का किया उद्घाटन,,,गणेशपुरा में पानी की समस्या पर भी लिया ठोस कदम…!

#Jhabuahulchul
मेघनगर@मुकेश सोलंकी
क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को देखते हुए कांग्रेस के लोकप्रिय विधायक वीर सिंह भुरिया ने विधायक निधि से कई विकास कार्य किए। विधायक भुरिया ने हाल ही में ग्राम पंचायत फुलेडी और ग्राम पंचायत गोपालपुरा में दो नए ट्रांसफॉर्मर डीपी का विधिवत उद्घाटन किया। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी और बिजली कटौती की समस्या से राहत मिलेगी।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक वीर सिंह भुरिया ने कहा कि यह विकास कार्य क्षेत्रीय जनता की सुविधा और जीवन स्तर में सुधार के उद्देश्य से किया गया है। ग्रामीणों ने विधायक साहब का धन्यवाद करते हुए खुशी जाहिर की।
साथ ही, ग्राम पंचायत शिवगढ़ के ग्राम गणेशपुरा में विधायक वीर सिंह भुरिया ने विशेष मीटिंग लेकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने पानी की गंभीर समस्या उजागर की, जिसमें उन्हें दूर-दूर से पानी लाने की मजबूरी का सामना करना पड़ रहा था। इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए विधायक भुरिया ने पानी के टैंकर की स्वीकृति प्रदान की। इस निर्णय से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई और उनका आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधायक वीर सिंह भुरिया के समर्पित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या को समझकर उनका समाधान करना विधायक साहब की प्रमुख प्राथमिकता बनी हुई है।





