झाबुआथांदला

इंस्टाग्राम पोस्ट से मिला सुसाइड अलर्ट,,झाबुआ पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टली अनहोनी…!

#Jhabuahulchul 

थांदला@आयुष पाटीदार

दिनांक 25 जुलाई 2025 को दोपहर 12:43 बजे, फेसबुक/इंस्टाग्राम (मेटा) के माध्यम से राज्य सायबर सेल जोन इंदौर को एक इंस्टाग्राम यूज़र द्वारा आत्महत्या से जुड़ा वीडियो व कमेंट पोस्ट किए जाने की सूचना मिली, जिसे गंभीर मानते हुए तुरंत सायबर सेल झाबुआ को Suicide Alert जारी किया गया।

सूचना के अनुसार, यूज़र ने एक दवाई से संबंधित वीडियो के साथ पोस्ट में लिखा था – “मेरे भाई, आखरी दिन है आज।”

घटना की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्र थाना थांदला को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

थाना थांदला की पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित युवक एवं उसके परिवार से संपर्क किया। पूछताछ व जांच में सामने आया कि यह पोस्ट मजाक में की गई थी और इसमें वास्तविक आत्महत्या जैसी कोई मंशा नहीं थी।

पुलिस ने युवक और उसके परिवार को सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग की समझाइश दी और भविष्य में इस प्रकार की गंभीर व भ्रामक पोस्ट न करने की सख्त चेतावनी भी दी।

झाबुआ पुलिस ने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का प्रयोग सोच-समझकर करें। कोई भी ऐसी पोस्ट न करें जिससे भय, भ्रम या गलत संदेश फैले। मानसिक तनाव की स्थिति में परिवार, मित्रों या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों से अवश्य संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!