खवासा

बालाजी धाम गढ़ावदिया,,,जहां भक्तों के दुखों का होता है निवारण,,,श्री श्रीधर बैरागी ने कई युवाओं को नशा मुक्त की शपथ दिलाई, जिसमें कई युवाओं ने हिस्सा लिया और नशा छोड़ने की शपथ ली..!

#Jhabuahulchul 

खवासा@आनंदीलाल सिसोदिया 

बालाजी धाम गढ़ावदिया में हर मंगलवार ओर शनिवार को राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र से उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़। यह धाम अब करोड़ों की लागत से बने मंदिर के लिए प्रसिद्ध हो रहा है।बालाजी धाम गढ़ावदिया के पं. श्री श्रीधर बैरागी के पर्चे ओर आध्यात्मिक शक्तियों के हर चर्चे हर तरफ है।

गुरूजी द्वारा पर्चे बनाए जाते हैं, जो सुन आश्चर्यचकित हो जाता है

बालाजी धाम में चमत्कारिक घटनाएं हुई। जेसे रतलाम जिले के रावटी तहसील के ग्राम गढ़ावदिया जो अब बालाजी धाम गढ़ावदिया नाम से काफी प्रसिद्ध हो गया हे। बालाजी धाम के परम उपासक पं. श्री श्रीधर बैरागी अपने भक्तों के दुख दूर कर रहे साथ ही कैंसर जैसी भयानक बीमारी का भी कर रहे निवारण।

झाबुआ हलचल से विषेश चर्चा में श्रीधर बेरागी ने बताया। गढ़ावदिया धाम में भक्तों की बालाजी भगवान के प्रति आस्था जुड़ रही है, यहां पर कोई जादू टोना जैसी बात नहीं करते। में तो एक सेवक हु बाकी सब में बालाजी पर छोड़ता हु।

बालाजी धाम में कई चमत्कार….

एक बालक को सांप के काटने पर उसे अस्पताल में एडमिट किया गया जहां डॉक्टर ने उसे साफ के जहर से बचा लिया लेकिन सांप के काटने से उसे कुछ बीमारी बता दी जब वह बालाजी धाम गढ़ावदिया आया ओर 5 मंगलवार आने पर बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हो गया।

गुजरात लिमडी की एक रहवासी जो कैंसर से पीड़ित थी लेकिन बालाजी धाम गढ़ावदिया 3 मंगलवार आने पर 70 प्रतिशत वह आज पूरी तरह से स्वस्थ हो गई हे

रतलाम निवासी अशोक बोरासी को कई वर्षों से चर्म रोग से परेशान थे जिनकी चमड़ी से पानी निकल रहा था। जिन्होंने सभी जगह इलाज कराया लेकिन ठीक नहीं हुवा, जब धाम आए ओर चर्म रोग पूरी तरह ठीक हो गया।

इन चमत्कारी घटनाओं के कारण बालाजी धाम गढावदिया में भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। धाम पर कई भक्तों के दुखो का निवारण कर चुके हे। इसके चलते या हजारों की संख्या में भक्त आशीर्वाद पाने के लिए उपस्थित रहते हैं।

कल मंगलवार को लिंबापाड़ा में श्री बालाजी धाम सीमित द्वारा श्री रुद्र अभिषेक, हवन एवं दिव्य दरबार का आयोजन किया जिसमें श्री श्रीधर बैरागी के द्वारा भक्तों के पर्चे बना कर उनके कष्टों का निवारण किया गया। जिसमें पूर्व सरपंच भंवरलाल डोडियार के द्वारा पंडित श्रीश्रीधर बैरागी का पुष्प माला व साफा बांधकर स्वागत किया, साथ ही लिबाड़ के भक्तों द्वारा स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री भरत बैरागी, पूर्व विधायक वालसिंह मैडा, पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रकाश भगोरा, आसपास क्षेत्र के कई सरपंच उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!