झाबुआथांदलामेघनगर

राहगीर दे ध्यान,,,लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 61 से 2 दिन आवागमन प्रभावित,,,सजेली रेलवे फाटक 2 दिन के लिए बन्द..!

#Jhabuahulchul 

झाबुआ@आयुष पाटीदार

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के नागदा – गोधरा खंड में मेघनगर-थांदला रोड रेलवे स्टेशनों के मध्य लेवल क्रासिंग क्रमांक 61 (सजेली रेलवे फाटक) पर अनुरक्षण कार्य किया जाना प्रस्तावित है। अनुरक्षण कार्य के दौरान लेवल क्रासिंग क्रमांक 61फाटक पर सड़क यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

मेघनगर-थांदला रोड रेलवे स्टेशन के मध्य लेवल क्रासिंग क्रमांक 61(सजेली रेलवे फाटक) पर अनुरक्षण कार्य 15 जुलाई 2025 प्रातः 09:00 बजे से 16 जुलाई 2025 को शाम 19:00 बजे तक किया जाएगा, जिस कारण लेवल क्रासिंग क्रमांक 61 (सजेली रेलवे फाटक) से सड़क यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

इस दौरान सड़क उपयोगकर्ता असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक सड़क मार्गों का उपयोग कर सकते हैं। जिन वाहनो की ऊंचाई 3.80 मी से कम है, वैकल्पिक मार्ग के रूप में थांदला रोड – बजरंगगढ़ रेलवे स्टेशन के मध्य रोड अंडर ब्रिज व मेघनगर- थांदला रोड रेलवे स्टेशन के मध्य रोड अंडर ब्रिज का एवं जिन वाहनो की ऊंचाई 3.80 मी से अधिक है वह वैकल्पिक मार्ग के रूप मे मेघनगर में बने रोड ओवर ब्रिज तथा अगराल पेटलावद (भानुप्रताप रोड प्लाज़ा) पर बने सड़क का उपयोग कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!