झाबुआमेघनगर

फूलमाल चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा,,,ट्रक ने मारी टक्कर,,,दो लोगों की मौके पर मौत..!

मेघनगर के सुरेश जैन पप्पू भैया की ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक; ग्रामीणों ने किया पीछा, चालक पुलिस के हवाले

#Jhabuahulchul 

झाबुआ@मुकेश सोलंकी 

झाबुआ जिले के फूलमाल चौराहे पर शनिवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया, जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने वाला ट्रक मेघनगर निवासी सुरेशचंद जैन उर्फ़ पप्पू भैया की ट्रांसपोर्ट कंपनी का बताया जा रहा है, जो एफसीसीआई के गोदाम से अनाज का परिवहन कर रहा था।

तेज़ रफ्तार और लापरवाही बनी जानलेवा :

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज़ रफ्तार में था और चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए पीछे से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और ट्रक उन्हें घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम नेगड़िया के निवासी के रूप में हुई है।

हादसे के बाद भागा चालक, ग्रामीणों ने पकड़ा :

हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक घटनास्थल से ट्रक लेकर फरार हो गया, लेकिन वहां मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए उसका पीछा किया और ट्रक को पकड़कर चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

चश्मदीद की गवाही : बहुत ही भयानक मंजर था

घटना के प्रत्यक्षदर्शी वीरेंद्र मावी ने बताया :

हम लोग पास में ही खड़े थे, तभी अचानक एक तेज़ आवाज आई। देखा तो ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और बाइक सवारों को घसीटता हुआ ले गया। बहुत ही भयानक मंजर था। हम लोगों ने ट्रक का पीछा किया, पकड़ा और पुलिस को सूचना दी।

पहले भी हो चुके हैं हादसे :

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब इस ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रकों से हादसा हुआ हो। कुछ ही दिन पहले इसी कंपनी के एक अन्य ट्रक की चपेट में आकर एक व्यक्ति की जान जा चुकी है। लगातार हो रहे इन हादसों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली और ट्रक संचालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रशासन और परिवहन विभाग की भूमिका पर उठे सवाल :

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि ट्रक मालिक और चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसी ट्रांसपोर्ट कंपनियों की जवाबदेही तय हो जो लगातार नियमों का उल्लंघन कर आम लोगों की जान जोखिम में डाल रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!