अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सारंगी में भाजपा का आयोजन: कार्यकर्ताओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश..!

मंडल के कार्यकर्ताओं ने किया योग…
#Jhabuahulchul
सारंगी@संजय उपाध्याय
सारंगी – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जुन के अवसर पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज भारतीय जनता पार्टी मंडल सारंगी द्वारा योग किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। योग दुनिया को भारत द्वारा दी गई अनूठी देन है जिसे 177 देशों ने स्वीकार किया है।भारतवासियों के लिए यह गौरव की बात है कि आज हम विश्वबंधु की भूमिका निभा रहे हैं। योग शारीरिक व्यायाम से बढ़कर, जीवन जीने की एक शैली है, जो मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक स्थिरता और आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र गेहलोत, मंडल महामंत्री रामचंद्र भूरिया, पप्पूलाल गामड़, दिनेश गणावा, देवीसिंह निनामा कार्यालय मंत्री बाबूलाल पाटीदार, लालसिंह डामोर, युवा नेता जयराज भट्ट ,दीपक मालवीय आईटी सेल , प्रेमदास बैरागी समस्त देव तुल्य कार्यकर्ता का उपस्थित रहे।