
#Jhabuahulchul
सारंगी@संजय उपाध्याय
बरवेट में प्रथम सुन्दरकाण्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें कुल 6 सुन्दरकाण्ड मण्डल की टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम को 30 मिनट का समय दिया गया जिसमें उन्हें सुन्दरकाण्ड के 10 दोहे का पठन संगीतमय करना था। इस प्रतियोगिता में शब्दों के उच्चारण को बहुत महत्त्व दिया गया था।
इस प्रतियोगिता में श्री गणेश सुन्दरकाण्ड मण्डल सारंगी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी ग्राम वासियों को गौरवान्वित किया। मंडल सदस्य नवीन लोहार , हरिओम लोहार, पुष्कर शर्मा ने अपनी सुमधुर आवाज से समा बांध दिया और साथ ही मंडल के अन्य सदस्य अरुण गोस्वामी, पुष्कर शर्मा, धर्मेंद्र प्रजापत, लक्की गोस्वामी, महेंद्र पाटीदार ने अपना पूर्ण समर्पण देकर इस प्रतियोगिता में विजय होने में सहयोग दिया। मंडल के मार्गदर्शक अविनाश उपाध्याय का कहना है कि यह हमारे मंडल की वर्षों की मेहनत का परिणाम है जो आज हमें फलस्वरूप प्राप्त हुआ है।
वहीं द्वितीय स्थान पर अमरगढ़ मण्डल ने प्रात किया और तृतीय स्थान मारुति सुन्दरकाण्ड मण्डल जामली ने प्राप्त किया। इनके साथ ही बाकी 3 टीमों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता में श्री गणेश सुंदरकांड मंडल सारंगी के प्रथम आने पर श्री गणेश सुंदरकांड मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय उपाध्याय , सारंगी मित्र मंडल, नगर पत्रकार संघ, व्यापारी संघ, महाकाल ग्रुप एवं नगर की वरिष्ठ जनों ने मंडल की उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।