
#Jhabuahulchul
सारंगी@संजय उपाध्याय
भैरवनाथ बस स्टेण्ड स्थित भाजपा कार्यालय सारंगी पर भारतीय जनता पार्टी का46वा स्थापना दिवस मनाया गया । पार्टी कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया गया। उसके पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरण भी किया गया। सभी ने एक दूसरे को भाजपा स्थापना दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र गेहलोत ने कहा कि भाजपा संगठन के कार्यकर्ता घबराते नहीं है और लगातार डट कर खड़े रहते हैं और उसका एकमात्र कारण यही है कि हमारी पार्टी और संगठन एक कार्यकर्ता आधारित दल है।
जो की कार्यकर्ताओं की भावनाओं का पूरा सम्मान करता है। हमारी पार्टी एक ऐसा दल है, जिसका कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बनता है, प्रदेश अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष बनता है और पार्टी के सभी दायित्वों का निर्वहन करता है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता परमानंद पाटीदार, अनिल बम्बोरी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेशम बाई भूरिया,बाबूलाल पाटीदार, सुरेशचंद्र परिहार,युवा नेता जयराज भट्ट पत्रकार संजय उपाध्याय, जितेंद्र वर्मा आदि भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।