झाबुआटॉप न्यूज़थांदलापेटलावद

वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ की कामकाजी बैठक सम्पन्न, महाअधिवेशन की तैयारियां तेज..!

#Jhabuahulchul 

रतलाम, संवाददाता। वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ (भारतीय मजदूर संघ) की मालवा प्रांत की एक महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक 4 फरवरी 2025 को रतलाम के दिलीप नगर स्थित सत्यनारायण मंदिर परिसर की धर्मशाला में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत मां सरस्वती, भारत माता और भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी भारतीय मजदूर संघ के तीन दिवसीय महाअधिवेशन की तैयारियों की रूपरेखा तैयार करना था। इसमें जिलों, शहरों, ब्लॉकों और पंचायत स्तर पर कार्य विभाजन कर अधिवेशन को भव्य रूप प्रदान करने की योजना बनाई गई। सभी पदाधिकारियों ने इस महाअधिवेशन में अधिक से अधिक श्रमिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा…

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष माथुकर मालीवाड़ महाराज, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राघुसिंह भाभर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जितेंद्र गुर्जर, प्रदेश महामंत्री कैलाशचंद्र निनामा, और अन्य पदाधिकारियों ने अधिवेशन की तैयारियों के साथ श्रमिक संपर्क अभियान पर विस्तार से चर्चा की। सभी जिलों में अधिवेशन की जानकारी व्यापक रूप से प्रसारित करने और श्रमिकों को सक्रिय रूप से जोड़ने पर जोर दिया गया।

पदाधिकारियों की भागीदारी..

बैठक में मालवा प्रांत के विभिन्न जिलों और ब्लॉकों से पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इनमें देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, रतलाम और झाबुआ जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष शामिल थे। प्रमुख रूप से उपस्थित नेताओं में कालू सिंह मंदोरिया, कालूराम भिलाला, अर्जुन सिंह बिलाला, प्रकाश कटरा, सुरेश सुरावत, राजू खराड़ी, और भेरूलाल खदेड़ा शामिल थे।

आभार व्यक्त..

बैठक के समापन पर संगठन हित में सभी सदस्यों द्वारा किए गए योगदान के लिए आभार महामंत्री चंद्रशेखर जयसवार ने व्यक्त किया।

भव्य अधिवेशन की उम्मीद…

बैठक के परिणामस्वरूप, आगामी महाअधिवेशन को भव्य और सफल बनाने के लिए एकजुट प्रयास किए जाएंगे। संगठन ने श्रमिकों के हित में अपने कार्यों को और सशक्त करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!