खंड स्रोत समन्वयक द्वारा 6 शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी…

पेटलावद डेस्क। कलेक्टर श्री योगेश तुकाराम भरसट साहब के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र चौहान सर के मार्गदर्शन में खण्ड स्रोत समन्वयक श्रीमती रेखा गिरि स्वामी द्वारा दिनांक 20/07/2026 को संकुल केंद्र बालक सारंगी एवं कन्या सारंगी बरवेट अंतर्गत 7 शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान शालाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम पाई गई। खण्ड स्रोत समन्वयक द्वारा उपस्थिति बढ़ाने हेतु पालकों से सतत संपर्क करने एवं अपार आईडी शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:
शासकीय माध्यमिक विद्यालय, सारंगी* में दर्ज 82 में से 58 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए। शाला भवन जर्जर होने के कारण बरसात के मौसम तक विद्यार्थियों को छात्रावास के खाली भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए।
शासकीय प्राथमिक विद्यालय, अमर होली* में दर्ज 43 में से 32 विद्यार्थी उपस्थित थे। अपार आईडी केवल 28 विद्यार्थियों की निर्मित पाई गई। 2 दिवस में अपार आईडी पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
नवीन उत्कृष्ट प्राथमिक विद्यालय, छावनी* में दर्ज 18 में से 12 विद्यार्थी उपस्थित मिले। शिक्षक श्री कमलेश बसेर बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।
*प्राथमिक विद्यालय, हवारुंडा* में दर्ज 75 में से 50 विद्यार्थी उपस्थित थे। निरीक्षण के समय कोई भी नियमित शिक्षक उपस्थित नहीं मिला। दोनों शिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए।
*एकीकृत माध्यमिक विद्यालय, डाबड़ी* में दर्ज 155 में से 92 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए। मध्यान्ह भोजन मीनू अनुसार बनाया गया,भोजन सेम्पल रखा गया।खण्ड स्त्रोत समन्वयक एवं मध्यान भोजन प्रभारीने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया।
प्राथमिक विद्यालय पत्थरपा ड़ा दर्ज 37 में से बच्चे 32 बच्चे उपस्थित,शिक्षक दोनों उपस्थित कक्षा पहली में नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए गए, अपार आईडी शत प्रतिशत बढ़ाने की निर्देश दिए गए।
प्राथमिक विद्यालय, मोटा पाला* में दर्ज 40 में से 35 विद्यार्थी उपस्थित एवं शैक्षणिक स्तर संतोषजनक पाया गया। यहां मध्यान्ह भोजन मीनू अनुसार न दिए जाने की शिकायत पर समूह अध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि भोजन मीनू अनुसार दिया जाए तथा प्रतिदिन भोजन का फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में प्रेषित किया जाए।
खण्ड स्रोत समन्वयक श्रीमती रेखा गिरि स्वामी ने कहा कि मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। समस्त शाला प्रमुखों को 2 दिवस में अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।




