थांदलापेटलावद

अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह परमार का मंडलों में स्वागत….

थांदला@आयुष पाटीदार 

झाबुआ जिले की थांदला विधानसभा के नोगावा एवं खवासा मंडल तथा पेटलावद विधानसभा के बामनिया मंडल के प्रवास पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह परमार का मंडल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्पमालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री दशरथ सिंह कट्ठा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह बसोड़, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल धामनिया, जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल यादव, जिला मंत्री गोपी पंजल, जिला सह-कोषाध्यक्ष सचिन बसोड़ एवं जिला मंत्री मुकेश डामोर सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!