रायपुरिया

नीट यूजी में 556 अंक प्राप्त कर पीयूष पाटीदार ने गांव का नाम रोशन किया…

रायपुरिया@राजेश राठौड़

ग्राम जामली निवासी किसान कांतीलाल पाटीदार के पुत्र पीयूष पाटीदार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) में 556 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। पीयूष की इस उपलब्धि से ग्राम जामली सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। पीयूष ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। एक छोटे से गांव से निकलकर नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर उन्होंने न केवल अपने माता-पिता और परिवार, बल्कि ग्राम जामली एवं जिले का नाम भी रोशन किया है। पीयूष ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन और स्वयं की कड़ी मेहनत को दिया। पीयूष के पिता कांतीलाल पाटीदार धार्मिक प्रवृत्ति के हैं और गौसेवा के लिए सदैव समर्पित रहते हैं। वे मालवा माटी के संत श्री कमल किशोर जी के परम भक्त भी हैं। बेटे की सफलता पर परिवार सहित ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि पीयूष की सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!