बामनिया
बड़ी खबर,,,बामनिया में एक और युवक की रेल दुर्घटना में मौत…

बामनिया@जीतेंद्र बैरागी
बामनिया क्षेत्र में रेल दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं के बीच शुक्रवार को एक और युवक की रेल दुर्घटना में मौत होने की खबर सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भेरूगढ़ और रावटी रेलवे स्टेशन के बीच दरगाह से कुछ दूरी पर 617 किलोमीटर बोर्ड के पास रेलवे पुलिस को एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
मृतक की पहचान राजू डिंडोर, निवासी सातेर,के रूप में हुई है। फिलहाल रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।




