झकनावदा

श्रृंगेश्वर धाम के गादीपति महंत श्री रामेश्वर गिरी जी महाराज का कोषाध्यक्ष बनने पर नगर में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया…!

नगर वासियों में हर्ष का माहौल

झकनावदा – बनारस में भारतीय इंटर कॉलेज की नई प्रबन्ध समिति का गठन किया गया जिसमें अखिल भारतीय पंच दस नाम जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव,श्रृंगेश्वर धाम के गादीपति महंत श्री रामेश्वर गिरी जी महाराज को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया इनकी नियुक्ति से नगर के साथ साथ पूरी जिले में हर्ष का माहौल है सभी गुरुभक्तों ने महंत श्री को बधाई प्रेषित कर आशीर्वाद लिया तथा नियुक्ति होने के पश्चात झकनावदा नगर में प्रथम आगमन पर श्री श्रृंगेश्वर धाम समिति के सदस्यों द्वारा ढोल ढमाको के साथ श्री शनि मंदिर पर पुष्प वर्षा कर शाल श्री फल भेट कर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया ।
तत्पश्चात नवनियुक्त कोषाध्यक्ष महंत श्री ने नगर के शनि मंदिर पहुंचते ही हनुमान जी महाराज,शनिदेव, आकाश भैरव देव,ओर महाकाल के दर्शन कर पूजन अर्चन किया ।

इस अवसर पर समाज सेवी शिक्षक हेमेंद्र कुमार जोशी, ठाकुर मनोहर सिंह राठौर, गोपाल राठौड़, प्रकाश राठौड़, महेंद्र टेलर, राधेश्याम देवड़ा, राजेंद्र मिस्त्री,सुरेश राठौड़, हरिराम पडियार, श्रेणिक कुमार कोठारी, नारायण प्रजापत,दिलीप राठौड़, पंकज राठौड़ , नंदलाल बरफा, पंडित विकाश जोशी आदि गुरु भक्त जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!