पेटलावद

जिले के रायपुरिया गांव के शूटिंग कोच भूपेंद्र सिंह के प्रशिक्षण में खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में उम्दा प्रदर्शन…

प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में Aimers Shooting Academy का दमदार प्रदर्शन, 13 खिलाड़ियों ने किया प्री-नेशनल के लिए क्वालिफाई….

मध्यप्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन द्वारा 3 से 8 जुलाई 2026 तक इंदौर स्थित बीएसएफ रेवती शूटिंग रेंज में 3rd Pre State Shooting Competition एवं 29वीं .22 Rifle & Pistol Shooting Competition का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रतलाम की Aimers Shooting Academy के 14 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया और जिले का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता में अकादमी के निशानेबाज भावेश राव ने 10 मीटर पीप साइट राइफल स्पर्धा में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर अर्जित करते हुए पूरे मध्यप्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अकादमी के संचालक एवं मुख्य प्रशिक्षक एन आई एस प्रमाणित कोच भूपेंद्र सिंह सिसोदिया ने .22, 50 मीटर राइफल स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चतुर्थ स्थान हासिल किया।

अकादमी के धैर्य गोस्वामी, राजवर्धन सिंह राठौड़, स्नेहा मसीह, आदित्य घारू, भाविन पाटीदार, कीर्तिराज सिंह झाला, पैरा शूटर रानी टांक, अनंता राठौड़, प्रभात चौहान, मनीष कुमार गोसर एवं पायल खोईवाल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए आगामी India Open Shooting Championship (Pre-National) के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।

वहीं अकादमी के खिलाड़ी हर्षवर्धन सिंह राठौड़, जिन्होंने प्रतियोगिता में गुजरात राज्य का प्रतिनिधित्व किया, ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर अकादमी के संचालक एवं मुख्य प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह सिसोदिया ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासित अभ्यास और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी खिलाड़ी आगामी प्री-नेशनल एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रतलाम और मध्यप्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

अकादमी के अध्यक्ष सेवानिवृत्त मानद सूबेदार मेजर ठाकुर साहब भारत सिंह सिसोदिया ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि युवा खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन रतलाम शहर ,जिले और मध्यप्रदेश में शूटिंग खेल के बढ़ते स्तर का प्रमाण है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ एवं प्रोत्साहन प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!