सारंगी

सुखराम मोरी के जिला मंत्री बनने पर भाजपा कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह,,

मंडल अध्यक्ष पप्पूलाल गामड़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद, बधाईयों का लगा तांता।

सारंगी@संजय उपाध्याय

भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से *सुखराम मोरी जी को झाबुआ भाजपा का जिला मंत्री* नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की सूचना मिलते ही पूरे जिले के भाजपाप कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई।

भव्य स्वागत

जिला मंत्री का दायित्व मिलने के बाद *श्री सुखराम जी मोरी का भाजपा कार्यालय पर ढोल-ढमाकों, फूल-मालाओं और नारेबाजी के साथ ऊर्जा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत* किया गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की।

इस गौरवमयी अवसर पर *मंडल अध्यक्ष श्री पप्पूलाल जी गामड़* सहित मंडल के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और ऊर्जावान कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने श्री मोरी जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।

संगठन को मिलेगी मजबूती

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुखराम मोरी जी अपनी सक्रिय कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण और जमीन से जुड़ी मेहनत के कारण इस पद के योग्य हैं। उन्हें विश्वास है कि नए दायित्व का निर्वहन करते हुए वे पार्टी को बूथ स्तर तक और मजबूत करेंगे तथा भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नेताओं ने दी बधाई

जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश पड़ियार जी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी सुखराम मोरी जी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय है।

सभी शुभचिंतकों ने आशा व्यक्त की कि *सुखराम मोरी * अपने नए दायित्व को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए संगठन और समाज की सेवा करेंगे। सारंगी भाजपा कार्यालय में पूरे दिन बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!