सारंगी
सारंगी-पेटलावद मार्ग पर अनियंत्रित बाइक खाई में गिरी, एक युवक गंभीर रूप से घायल…

सारंगी@संजय उपाध्याय
सारंगी-पेटलावद मार्ग पर वेयरहाउस के समीप स्थित मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की गति इतनी अधिक थी कि चालक मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे बने गड्ढेनुमा खाई को पार करते हुए हवा में करीब चार से पांच फीट उछलकर नीचे जा गिरा।
हादसे में घायल युवक की पहचान कतिजापाड़ा निवासी रामलाल के रूप में हुई है। गनीमत यह रही कि युवक और उसकी बाइक सीधे खेत में जा गिरी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए पेटलावद सिविल अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसका इलाज जारी है।





