भाजपा ने जगदीश जाटव को अलीराजपुर जिला प्रभारी बनाया, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत…

पेटलावद डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित जाति मोर्चा के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता जगदीश जाटव पर एक बार फिर विश्वास जताते हुए उन्हें अनुसूचित जाति मोर्चा का अलीराजपुर जिला प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अनुसूचित जाति समाज में हर्ष का वातावरण है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन द्वारा उनके लंबे समय से किए जा रहे समर्पित कार्यों का सम्मान बताया।
नियुक्ति के उपलक्ष्य में अंबेडकर बस्ती स्थित रविदास मंदिर प्रांगण में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान समाजजनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगदीश जाटव का पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जगदीश जाटव प्रारंभ से ही भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया है। संगठन ने उनकी कार्यशैली और मेहनत को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उपस्थित जनों ने विश्वास व्यक्त किया कि वे नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
स्वागत समारोह में भेरूलाल पडियार, बबलू परमार, जितेंद्र जाटव, मोडीराम चौहान, बद्रीलाल पडियार, ईश्वर जाटव, मनीष जाटव, कन्हैयालाल जाटव, शांतिलाल परमार, अभिषेक चौहान, अंबाराम चौहान, आशीष जाटव, करण जाटव ,अमृतलाल जाटव सोहन जाटव, पीरुलाल बंजारी , बालकृष्ण जाटव , शांतिलाल परमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे , स्वागत समारोह कार्यक्रम का संचालन बालाराम राठौर ने किया एवं कार्यक्रम का आभार मुकेश सिसोदिया द्वारा व्यक्त किया गया।




