थांदला

चोरी के बाद ब्लैकमेल का नया खेल: सेमलिया से गायब स्प्लेंडर, अब अज्ञात कॉलर मांग रहा 10 हजार की फिरौती चोर खुद बने दलाल…?

उमेश पाटीदार, थांदला

थांदला क्षेत्र में चोर अब सिर्फ गाड़ी नहीं उड़ा रहे, मालिक को ब्लैकमेल भी कर रहे हैं। सेमलिया के चैनपुरी निवासी कालू पिता मुकेश डामोर की स्प्लेंडर बाइक MP-45-ZJ-1453 10 जून 2026 को चोरी हुई थी। अब मामला और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है।

*फिरौती का फोन, चेचिस-इंजन नंबर तक सही*
बाइक चोरी के 2 दिन बाद से कालू के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आ रही है। फोन करने वाला सीधे 10 हजार रुपये फोन-पे करने को कह रहा है और बदले में गाड़ी की लोकेशन देने का वादा कर रहा है। हैरानी की बात ये कि कॉलर ने व्हाट्सएप पर बाइक का सही चेचिस नंबर और इंजन नंबर भी भेज दिया।

कालू डामोर का कहना है, “गाड़ी का नंबर तक मुंह जुबानी बता रहा है। लगता है चोरी उसी ने की है, अब सौदा भी वही कर रहा है।”

*सेमलिया में दहशत, “सेटिंग गैंग” का शक*
इस घटना के बाद सेमलिया और आसपास के गांवों में दहशत है। ग्रामीणों में चर्चा है कि इलाके में एक “सेटिंग गैंग” सक्रिय है जो पहले गाड़ी चुराता है, फिर खुद ही मालिक को फोन कर डील करता है। चोरी + ब्लैकमेल = डबल कमाई का नया ट्रेंड बन गया है।

पुलिस को दी जानकारी, कार्रवाई का इंतजार

पीड़ित कालू डामोर ने बाइक चोरी की FIR पहले ही दर्ज करा दी थी। अब उसने थांदला पुलिस को फिरौती मांगने वाले कॉल और व्हाट्सएप चैट की जानकारी भी दे दी है। ग्रामीणों की मांग है कि कॉल डिटेल और फोन-पे नंबर के आधार पर पुलिस तुरंत गिरोह को पकड़

पुलिस से मांग

ग्रामीणों ने मांग की है कि फिरौती कॉल करने वाले नंबर को ट्रेस कर तुरंत गिरफ्तारी हो। साथ ही इलाके में बाइक चोरी के सभी पुराने मामलों को फिर से खोला जाए, क्योंकि ये एक गिरोह का पैटर्न लग रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!