मेघनगर

बच्चों का बहुमान कर करवाया पाठशाला में प्रवेश….

मेघनगर@मुकेश सोलंकी

स्थानीय श्री राजेन्द्र सूरी जैन ज्ञान मन्दिर में श्री त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ एवं परिषद परिवार के तत्वावधान में संचालित श्री राज राजेन्द्र जयंतसेन पाठशाला का ग्रीष्मावकाश के पश्चात द्वितीय सत्र मंगलवार, 16 जून से पुनः प्रारंभ हुआ।

उक्त जानकारी देते हुए संचालिका श्रीमती चेतना कोठारी ने बताया कि द्वितीय सत्र के प्रथम दिवस पाठशाला में बच्चों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर पाठशाला संचालिका एवं महिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता कावड़िया तथा श्रीमती निशा बाफना द्वारा सभी विद्यार्थियों का तिलक कर एवं माला पहनाकर बहुमान किया गया। साथ ही कावड़िया परिवार द्वारा बच्चों को प्रभावना वितरित की गई।

पाठशाला में पुनः अध्ययन प्रारंभ होने से बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित बच्चों को नियमित रूप से पाठशाला आने, धर्म, संस्कार एवं सदाचार के मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं अभिभावकों ने पाठशाला के नियमित संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा अधिक से अधिक बच्चों को पाठशाला से जोड़ने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!